लंदन से भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने देश में केरोसिन छिड़क रखा है एक चिंगारी लगाने की जरूरत है पूरा देश जल उठेगा! ब्रिटेन दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया!
लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में 'आइडियाज आइडिया' कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश में हालात ठीक नहीं है भारत में भी पाकिस्तान जैसी स्थिति हो गई है ! राज्यों की शक्तियों को कम करने के लिए सीबीआई ईडी का इस्तेमाल हो रहा है! भाजपा देश की आत्मा पर हमला कर रही है और बिना आत्मा के आवाज का कोई मतलब नहीं है!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय विदेश सेवा की आलोचना करते हुए कहा कि यूरोप के कुछ नौकरशाहों से बात की वे कह रहे थे कि भारतीय विदेश सेवा पूरी तरह से बदल गई है! वह कुछ नहीं सुनते हैं! वह अहंकारी हैं! कोई संवाद नहीं करते! राहुल ने भाजपा और r.s.s. पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया कहा कि भारत में लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है!
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link