भारतीय जनता पार्टी के नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

 


उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का कांड हो या फिर हाथरस की घटना इसको लेकर विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश में जंगलराज कायम है और नेशनल क्राइम ब्यूरो रिकॉर्ड के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न के साथ ही अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है!इसके बाद भी सरकार सुशासन और कानून व्यवस्था की दुहाई देती है! उधर एक चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अब महिलाएं गहने पहनकर रात 12:00 बजे घूम सकती हैं! गुंडा माफिया बदमाश दूरबीन से देखने पर भी नहीं दिखाई पड़ेंगे! 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना जमुनापार में पीलीभीत की महिला भारतीय जनता पार्टी के नेता समेत दो के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है! आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने साथी के साथ मिलकर गाड़ी से गोकुल गौशाला और लक्ष्मी नगर के मध्य झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया! जब महिला ने विरोध किया तब जान से मारने की धमकी देकर भाग गए! पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है! 

रविवार को एसएसपी के आदेश से आए प्रार्थना पर थाना जमुनापार पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है !  पुलिस के अनुसार तहरीर में पीलीभीत निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि 24 मई को वह मथुरा घूमने आई थी! परिचित तत्वदर्शी कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह उसे कार से घुमाने के बहाने गोकुल की ओर ले गया ! आरोप है कि आरोपी व उसके साथी ने उसके साथ गोकुल गौशाला और लक्ष्मी नगर के मध्य झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया! 

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने