बसपा में प्रमुख चेहरा रहे और पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे को हाथी नहीं हाथ पसंद आया और कांग्रेस में शामिल हो गए! कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया! इस मौके पर नकुल दुबे ने कहा कि वे सर्व समाज की लड़ाई लड़ते हुए उत्तर प्रदेश को भाजपा के जंगल राज से मुक्ति दिलाएंगे! इस समय महापुरुषों को अपमानित करने का फैशन चल रहा है नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा की मातृ संस्था ने कभी भी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया और ना ही उसके किसी नेता ने आजादी की लड़ाई लड़ी! उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में सहयोग का आवाहन किया!इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी महासचिव दिनेश सिंह और संगठन सचिव अनिल यादव भी मौजूद थे!
अप्रैल माह में बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। गुरुवार को नकुल दुबे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कुछ दिन पहले ही बीएसपी ने अनुशासनहीनता के मामले में उन्हें पार्टी से बाहर किया था, लेकिन नकुल दुबे का दावा था कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था! माना जा रहा है कि कांग्रेस नकुल दुबे (Nakul Dubey)के जरिए ब्राह्मण वोट को साध सकती है! नकुल दुबे बीएसपी सरकार में 2012 से लेकर 2017 तक राज्य के नगर विकास मंत्री रहे हैं! बताया जा रहा है कि वह बीजेपी नेताओं के भी संपर्क में थे. लेकिन बीजेपी ने उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी!जिसके कारण वह कांग्रेस में शामिल हो गएगए!
.jpeg)
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link