![]() |
| आरोपित एसओ तिलकधारी सरोज |
उत्तर प्रदेश को किसकी नजर लग गई है। जहां पुलिस रक्षक के बजाय भक्षक बन गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह भी चुके हैं अपराधी दूरबीन से देखने पर भी नहीं दिखाई पड़ते हैं। आज प्रदेश की स्थिति यह हो गई है की महिलाएं 12:00 बजे रात में गहने पहन कर घूम सकते हैं। अपराधियों की बात तो छोड़ दीजिए अब पुलिस अत्याचार इतना बढ़ गया है कि सार्वजनिक स्थान तो क्या थाने में भी पीड़ित अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहित वाली जीरो टॉलरेंस नीति भी काम नहीं कर रही है। बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर है इसके बाद भी प्रचंड बहुमत वाली सरकार कोई कारगर कदम उठाती नजर नहीं आ रही। ललितपुर की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है वही एडीजी भानु भास्कर ने थाने के सभी 29 कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी तक जांच अधिकारी डीआईजी योगेंद्र कुमार को वही काम करने के निर्देश थे। उनसे 24 घंटे में मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।
झांसी: ललितपुर के पाली थाने में दुष्कर्म पीड़िता के साथ दरिंदगी करने के फरार आरोपी थाना प्रभारी एसओ तिलकधारी सरोज को बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया। सामूहिक दुष्कर्म के तीन अन्य आरोपियों राजभान, महेंद्र चौरसिया और साजिश में शामिल पीड़िता की मौसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के साथ 27 अप्रैल को सरोज ने थाना परिसर में बने अपने आवास में दुष्कर्म करने का आरोप है। बुधवार को एसओ समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था साथ ही आरोपित एसओ को निलंबित भी कर दिया गया था।
इस मामले को लेकर विपक्षी दल अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री मायावती कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्थानों पर कब चलेगा बुलडोजर। थाने में दुष्कर्म की घटना के मामले में बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ललितपुर पहुंचे पीड़िता के परिवारी जनों से मिलकर मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए पूछा कि थाने पर बुलडोजर कब चलेगा। पत्रकारो से बातचीत में अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा कहा कि भाजपा सरकार में थाने अराजकता के सेंटर बन गए हैं आम आदमी को न्याय कैसे मिलेगा आरोपी एस वह दरोगा कहां छुपा है।
वहीं थाना पाली में दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही डीआईजी के निर्देश पर एसपी सिटी झांसी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसकी मां से बात की। सूत्र बताते हैं कि जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने जब किशोरी से बात की तो उसने एक बार फिर 22 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक हुई दरिंदगी की कहानी बयां की।
अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल ललितपुर की बेटी का ही नहीं बल्कि चंदौली की बेटी का भी है। हम दुनिया को क्या चेहरा दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां भी बड़ी घटनाएं सामने आएंगे वहां सपा प्रतिनिधिमंडल जाएगा यह प्रतिनिधिमंडल घटनाक्रम पर विस्तार से रिपोर्ट तैयार करेगा। जिसे सदन में भी रखा जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि इसी रणनीति के साथ वह 9 मई को चंदौली जाएंगे।
उधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ललितपुर में हुई घटना को लेकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को मायावती ने ट्वीट किया यूपी के जिला ललितपुर के पाली थाने में पुलिस द्वारा की गई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना शर्मनाक है। सरकार मामले को गंभीरता से लें तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करें। यही बीएसपी की मांग है।
ललितपुर में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के साथ थाने में दुष्कर्म की वारदात पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कहा कि 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और शिकायत पर थानेदार द्वारा दुष्कर्म की वारदात दिखाती है कि बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो कहां जाएंगी।




एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link