बोले अखिलेश, भाजपा जिसमें अपने को विशेषज्ञ बताया था उसी में फेल

बोले अखिलेश, भाजपा सरकार जिसमें अपने को  विशेषज्ञ बताया था उसी में फेल

लखनऊ; सपा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध, अराजकता और आतंक से जनता परेशान है। प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा चुनाव में वादा किया था की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आज हालत यह हो गई है कि ना बेटी पढ़ पा रही और ना ही बच पा रही। इन सब पर विस्तार से चर्चा की जाए तो मालूम हो जाएगा कि जिस विषय में विशेषज्ञ बताया था, उसी में फेल हो गए।

सपा अध्यक्ष व व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहां कि उत्तर प्रदेश की कानून और व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। लखीमपुर खीरी के बाद गोरखपुर में मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म के बढ़ते अपराध से जनता परेशान है। भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारा पूरी तरह फेल हो गया। जब घर और बाहर बेटी सुरक्षित नहीं है तो कैसे पढेगी। भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई। सत्तारूढ़ दल पर यह नारा  सही बैठता है कि अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना।

अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि लखीमपुर खीरी में 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी दिल दहला देने वाली है। उसकी  दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। शामली के जलालाबाद क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण और गला दबाकर हत्या कर दी गई। कानपुर में महिला की हत्या की गई। ललितपुर में युवक की गोली मारकर हत्या। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी में घर में घुसकर एक युवक की हत्या। बलिया में एक बुजुर्ग की जान ले गई। गोंडा से मनकापुर के बल्ली पुर गांव में हत्या कर दी गई।अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने उसे चाकू से गोद डाला।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराधी पूरी तरह बेलगाम है। उन पर कानून का भय नहीं रह गया है।कई जगह अपराधियों के हमलों में पुलिस के जवान हताहत हुए हैं। मासूमों के साथ दरिंदगी के मामलों में बढ़त से प्रशासन तंत्र को भी सोचना होगा कि आखिर बेटियों की सुरक्षा की बातें सिर्फ दिखावा क्यों बन गई है। अपराधियों को कानून का डर क्यों नहीं रह गया है। जहां तक भाजपा सरकार का सवाल है उसकी चिंता में नागरिक, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा नहीं है जबकि कानून व्यवस्था और भय मुक्त बनाए रखने का संवैधानिक दायित्व उसी का है।


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने