लखनऊः एक जिला, एक उत्पाद ृ(ओडीओपी) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पसंदीदा और प्रदेश सरकार की लैगिशप योजना है। इसी की तर्ज पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में खेतीबाड़ी से संबंधित उत्पादों के ओडीओपी की घोषणा की है। इस सूची में प्रदेश के 45 जिले शामिल हैंण् योजना सफल रही तो प्रदेश के लाखों किसानों के हित में यह मील का पत्थर साबित होगी।
खेती लायक जमीन खरीदने के लिए SBI 10 वर्ष के लिए देगा Loan
इन उत्पादों के चयन में फसल उत्पादन के लिए कृषि जलवायु क्षेत्र की उपयुक्तता, उत्पाद की गुणवत्ता, स्वाद, सुगंध, पौष्टिकता, औषधीय गुणों और निर्यात की संभावनाओं को मानक बनाया गया है। संबंधित जिले के किसान फसलों की कौन सी प्रजाति लगाएं इसकी भी संस्तुति की गयी है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की ताजी सब्जियां देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को सेहतमंद बनाएंगी सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले वषों में बुंदेलखंड चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और सोनभद्र के चने का देशभर में जलवा होगा। बदायूं का बाजरा अपनी इस उपलब्धि पर इतराएगाण् गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर नोएडा की ताजी सब्जियां देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को सेहतमंद बनाएंगी।
jal संसाधन प्रबंधन की परियोजना के लिए प्रदेश सरकार व इजरायल के जल संसाधन मंत्रालय के बीच एक समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की हरी मिर्च और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के कालानम की खेती करने वाले किसानों के लिए भी संभावनाएं बेहतर हो जाएंगी। योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2018 में ही इसकी घोषणा कर दी थी। ओडीओपी की संभावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2018 में ही इसकी घोषणा कर दी थी।
दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को बचा रही केजरीवाल सरकारः आदेश कुमार गुप्ता
प्रदेश सरकार द्वारा घोषित ओडीओपी में भी कई उत्पाद कालानमक धान.सिद्घार्थनगर, केले का रेशा.कुशीनगर, केला.कौशांबी, गुड़.अयोध्या, मुजफरनगर, आंवला.प्रतापगढ़, दाल.बलरामपुर,गोंडा, देशी घी.औरैया, गेहूं के डंठल से बनने वाले हस्तशिल्प.बहराइच। लकड़ी के खिलौने.चित्रकूट, लकड़ी की कलाकृितयां.सहारनपुर, बस्ती, बिजनौर, रायबरेली, मूंज के उत्पाद प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर खेती बाड़ी से ही जुड़े हैं।
देश में साल के अंत तक कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन आ जाएगी: हर्षवर्धन
अपर मुख्य सचिव लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग नवनीत सहगल ने कहा कि ष्मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के हित में लगातार कदम उठा रहे हैं। ओडीओपी के कई जिलों के उत्पाद खेतीबाड़ी से ही संबंधित हैण् उनकी बेहतरी के लिये प्रयास भी चल रहा हैण् केंद्र की मदद से हम और बेहतर कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link