सोलह कलाओं से अवतरित भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोउल्लास से मनाई जा रही है

सोलह कलाओं से अवतरित भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी बड़े हर्षोउल्लास से मनाई जा रही है

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज में उमंग और उल्लास है। कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार भले ही कोरोना के कारण मंदिरों में भक्त अपने आराध्य के दर्शन साक्षात् नहीं कर पाएं, लेकिन ब्रज के लाला के स्वागत में कोई कमी नहीं है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर नंदगांव तक आस्था की अद्भुत आभा बिखर रही है। वृंदावन के मंदिर भी रंग-बिरंगी रोशनी में नहाकर जगमगा उठे। राधा के गांव बरसाना में भी जन्मोत्सव की धूम है।

सोलह कलाओं से अवतरित भगवान श्रीकृष्ण

सोलह कलाओं से अवतरित भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मुखारबिंदु से कहा, स्वयं विचार कीजिए। मैं ही सबकुछ करता हूं।  मेरी मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिल सकता। रामचरित मानस में भी कहा गया है कि, बिनु पग चलै, सुनै बिनु काना। बिनु कर कर्म करैं विधि नाना। यदि मनुष्य कलिकाल में भी मनुष्य निर्मल मन से छल,कपट द्वेष, पाखंड छोड़कर अपना जीवन यापन करता है तो निश्चित ही संसार में व्याप्त दैहिक, दैविक और भौतिक तापा अर्थात सारे दुःख दूर हो जाते हैं। रामचरित मानस में चैपाई है कि निर्मल जन मन सो मोहि पावा। मोहि कपट छल छिद्र न भावा।।

भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी असुरों का वध किया, वहीं महाभारत का केंद्र बिन्दु रहे छल, कपट, माया, मोह में फंसे पात्रों को बड़े-बड़े योद्दाओं को दंड भी दिलाकर असत्य पर सत्य की विजय पताका फहराई। साथ ही संसार में जीवों का मार्गदर्शन किया। सत्य मार्ग का कभी अंत नहीं हुआ।

 मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन के मंदिरों में 12 अगस्त को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां मंगलवार को दिनभर चलती रहीं। मंदिर और आश्रमों में विशेष तैयारियों का दौर नजर आया। ठाकुर जी के विशेष शृंगार के लिए पोशाकों के साथ फूल आदि की व्यवस्था की गई है। ठाकुरजी के भवनों को सजाया गया है। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन मंदिर में जन्म से पहले ठाकुरजी को पोशाक अर्पित की गई। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी समेत कई भक्त मौजूद रहे। भक्तों ने ढोल.मजीर बजाकर कीर्तन किया और जमकर झूमे।  

आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकानाएं।


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने