निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से दो मजदूर घायल, भर्ती

निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से दो घायल मजदूर, भर्ती

गुरुग्राम पर सोहना रोड और बादशाहपुर को जोड़ने वाला ये 5 किमी लंबा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू हुआ था। 707 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना रोड पर शनिवार रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में दो लोगों घायल  हो गए हैं। दोनों घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ्लाईओवर का कंक्रीट से बना विशाल स्लैब नीचे गिर गया। हालांकि उस समय ज्यादा लोग घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। इसलिए कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आवागमन बंद कर दिया है।

सोहना रोड और बादशाहपुर को जोड़ने वाला ये निर्माणाधीन फ्लाईओवर 5 किमी लंबा है। इसका निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू हुआ थाण् 707 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। हरियाणा के उप मख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि घटनास्थल पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ;एनएचएआई, की टीम  क्षेत्र के उपजिलाधिकारी और नागरिक सुरक्षा की टीम मौजूद है।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने