19 अप्रैल 2022 को बहराइच और वाराणसी जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल 19 अप्रैल 2022 को जनपद बहराइच और वाराणसी जायेगा।बहराइच में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर ग्राम कुण्डासर विधान सभा कैसरगंज में 14 अप्रैल 2022 को प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम हो रहा था तभी अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमा तोड़ देने एवं मारपीट करने घटना की जांच हेतु प्रतिनिधिमण्डल बहराइच जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में  आनन्द यादव विधायक, दिलीप वर्मा पूर्व विधायक, मुकेश श्रीवास्तव पूर्व विधायक, अक्षयवर नाथ कन्नौजिया पूर्व प्रत्याशी बलहा, रामहर्ष यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं डॉ0 राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

    समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल 19 अप्रैल 2022 को जनपद वाराणसी जायेगा।राजनैतिक विद्वेषपूर्ण भावना से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजे गये हैं। उन सभी कार्यकर्ताओं से मिलने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य वाराणसी जाएंगे। समाजवादी प्रतिनिधिमण्डल में ओम प्रकाश सिंह पूर्व मंत्री/विधायक, प्रभुनारायण सिंह यादव विधायक, सुरेन्द्र सिंह पटेल पूर्व मंत्री, आशुतोष सिन्हा एम.एल.सी. एवं किशन दीक्षित पूर्व प्रत्याशी विधान सभा शामिल हैं।

   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। भाजपा सरकार के समय कोरोना संकटकाल में जनता को अनाथ छोड़ दिया गया था। उस समय की अव्यवस्था में आज भी सुधार के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। गरीब इलाज के अभाव में मर रहा है। भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद-से बदतर होते जा रहे हैं।

   देवरिया के सरकारी अस्पताल में दवाओं केे अभाव से मरीज बेहाल है। कन्नौज मेडिकल कॉलेज में वाटर कूलर, आरओ खराब, पानी को तरस रहे मरीज। कन्नौज के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक भी यूनिट निगेटिव ग्रुप का ब्लड नहीं बचा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को खून के लिए कानपुर और लखनऊ की लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। सिद्धार्थ नगर में एनेस्थीसिया के डाक्टरों की कमी से उपचार बाधित हो रहा है।

   आगरा मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की कई जांचें ठप्प है। राजधानी लखनऊ में तमाम निर्देशों के बावजूद अस्पतालों की व्यवस्था में खास सुधार नहीं दिखाई पड़ रहा है। कहीं मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिल रही है तो कहीं डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। कई मरीजों ने तो बाहर स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। तीमारदारों के गिड़गिड़ाने के बावजूद किसी डॉक्टर ने मरीज को न देखा और नहीं इलाज किया।

   उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी सरकार थी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का विशेष अभियान चलाया गया था। मरीजों को अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को घर से अस्पताल आने जाने के लिए 102 नम्बर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा राज में ये सेवाएं बदहाल हो गई। भाजपा सरकार में न तो इन गाड़ियों के टायर बदले गए और नहीं एम्बूलेंस सेवा का संख्या विस्तार हुआ है।

   सच तो यह है कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों की हितैषी है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। प्राईवेट महंगे नर्सिंग होम और अस्पतालों की तादाद बढ़ती जा रही है जबकि गरीब सरकारी इलाज में दुर्व्यवस्था के शिकार हो रहे हैं। गरीब जनता परेशानी में किसी तरह जीने को मजबूर है। कोई उसको पूछने वाला नहीं है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने लोकप्रिय समाजवादी नेता विद्वान लेखक, प्रखर वक्ता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी की 96वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। श्री यादव ने कहा कि बलिया के एक साधारण परिवार से निकलकर देश की राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले चन्द्रशेखर जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। सच के लिए वे कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहते थे।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने