पीड़ित परिवारीजनों का दुख दर्द जानने के लिए 27 अप्रैल को सपा प्रतिनिधिमंडल बांदा और देवरिया जाएगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 27 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल जनपद बांदा जायेगा। बांदा में श्री बृजेश प्रजापति पूर्व विधायक/पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के मकान को भाजपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा अवैध बता कर उस पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया गया है जिसकी जांच हेतु समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद बांदा जायेगा।

भाजपा सरकार में सामूहिक नरसंहार का गढ़ बना प्रयागराज: अखिलेश यादव

   प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री विशम्भर प्रसाद निषाद सांसद (राज्यसभा) समाजवादी पार्टी, राजाराम पाल पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, विशम्भर सिंह यादव विधायक समाजवादी पार्टी बबेरू बांदा, अनिल कुमार प्रधान विधायक समाजवादी पार्टी चित्रकूट एवं विजय करन यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बांदा शामिल हैं।

सपा प्रतिनिधिमंडल 25 अप्रैल को शाहजहांपुर और 26 अप्रैल को बरेली जाएगा :अखिलेश यादव

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 27 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद देवरिया जायेग। जनपद देवरिया में चुनाव के बाद भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी के कहने पर श्री आशुतोष ओझा द्वारा समाजवादी पार्टी के 8 कार्यकर्ताओं 1. श्री अजय प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी देवरिया, 2. श्री श्रीप्रकाश सिंह उर्फ नत्थू सिंह, 3. श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, 4. श्री पिन्टू यादव, 5. श्री हर्ष शर्मा, 6. श्री रघुराज प्रताप उर्फ बागी उर्फ अन्तर्यामी, 7. श्री राजू सिंह सैथवार तथा 8. श्री धनेश यादव के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में थाना गौरीबाजार में फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित कर दिया गया है। जिसकी जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधिमण्डल जनपद देवरिया जायेगा।

माननीय न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषियों को निलम्बित कर जांच बिठाए: अखिलेश यादव

   प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री राम गोविन्द चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा, ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संग्राम यादव विधायक समाजवादी पार्टी फेफना बलिया, श्रीमती कनकलता सिंह पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, रमा शंकर राजभर पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, राम अवध यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद, ओ0 पी0 यादव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी एवं डॉ0 दिलीप यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवरिया शामिल हैं।




Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने