उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मुसाहिबगंज निवासी पलंबर शबाब का बेटा मोहम्मद रजा बुधवार शाम 5:00 बजे बहन के साथ घर के पास स्थित स्कूल के पास खेल रहा था। किया था। इसी बीच आवारा कुत्तों ने दोनों पर हमला कर दिया चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक मासूम गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजनों ने घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां मोहम्मद रजा (7) की मौत हो गई और उसकी बहन जन्नत फातिमा (5) की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बेटे की मौत के बाद देर रात शबाब रजा ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर हादसे के लिए नगर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। नगर निगम जोन 6 के अधिकारी, नगर आयुक्त और महापौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित करने की मांग की गई है।
विद्यालय के आसपास मांस की दुकानें हैं। इसी के चलते आवारा कुत्तों का झुंड लगा रहता है। दुकानों के आसपास मीट के टुकड़े फेंके जाने से कुत्ते हिंसक हो गए हैं। हाल ही में इलाके के कुत्तों ने दो अन्य बच्चों पर हमला पिया था।


एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link