gangotri dham: गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई को खोले जाएंगे, माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना होगी

गंगोत्री धाम 

अक्षय तृतीया पर्व पर सुबह 11:15 पर ग्रीष्म काल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई को खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग देकर कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय 7 अप्रैल को यमुना जयंती पर निकाला जाएगा यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। धामों के कपाट खुलने के साथ चारों धाम की यात्रा प्रारंभ हो जाएगी।



दूसरी तरफ आज मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना होगी। ब्रह्मा जी की शक्ति होने से मां का यह स्वरूप ब्रह्मचारिणी नाम से लोक प्रसिद्ध हुआ। इनका उद्भव ब्रह्मा जी के कमंडल से माना जाता है। ब्रह्मा जी सृष्टि के सर्जक हैं। ब्रह्मचारिणी उनके शक्ति जब मानस पुत्रों से सृष्टि का विस्तार नहीं हो सका तो ब्रह्मा जी की इसी शक्ति में सृष्टि का विस्तार किया। इसी कारण स्त्री को सृष्टि का कारक माना गया। ब्रह्मचारिणी देवी ज्ञान, बैराग और ध्यान की अधिष्ठात्री हैं। इनके एक हाथ में कमंडल और दूसरे में रुद्राक्ष की माला है। मां दुर्गा के उपासक इस दिन जितना ध्यान करेंगे उतना ही उन्हें श्रेष्ठ फल प्राप्त होगा।


देखा गया चांद, मुकद्दस रमजान माह की हुई शुरुआत 

लखनऊ चांद दिखने के साथ ही शनिवार से मुकद्दस रमजान माह की शुरुआत हो गई है मरकाजी चांद कमेटी ने चांद दिखने का ऐलान किया। इसके साथ ही मस्जिदों में पढ़ी जाने वाली नमाज एक तराव का पहला दौर शनिवार से शुरू हो गया।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने