अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मजदूर दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी और श्रमिक वर्ग के सुख समृद्धि की कामना की

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 1 मई अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मजदूर दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए श्रमिक वर्ग के सुख समृद्धि की कामना की है।  

   श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हर साल 1 मई को मजदूर दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेद है भारत में आज श्रमिक वर्ग की गरिमा का अवमूल्यन हो रहा है। श्रमिक संगठनों को निष्क्रिय बना दिया गया है। 

   देश में शासकीय नीतियों से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। श्रमिकों को कोरोना काल में भी भाजपा राज में श्रमिकों को बहुत अपमानित होना पड़ा था। समाजवादी पार्टी श्रमिकों के सम्मान तथा समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों के लिए संघर्षरत है।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने