समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवने कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाय असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में लगा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैरकानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जनहित में आवाज उठाती रहेगी। भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है। बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं। जनसामान्य को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। जनता को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।
पीड़ित परिवारीजनों का दुख दर्द जानने के लिए 27 अप्रैल को सपा प्रतिनिधिमंडल बांदा और देवरिया जाएगा
भाजपा सरकार के दो ही काम हैं एक जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना। भाजपा राज में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से लोग त्राहि-त्राहि करने लगी हैं।
01 मई को सपा प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा मुजफ्फरनगर
भाजपा अपने मातृ संगठन आरएसएस का एजेण्डा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ा है। गरीब और गरीब, अमीर और अमीर हो गया है। जनता की बढ़ती तकलीफों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का बोलबाला है। लोकतांत्रिक मूल्यों का बुरी तरह अवमूल्यन हो रहा है, बेरोजगारी, बढ़ती कीमतों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link