16 अप्रैल 2022 को नवाबगंज के खागलपुर में 5 लोगों की नृशंस हत्या हुई। इससे पूर्व 25 अक्टूबर 2021 को गोहरी गांव में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या हुई। प्रयागराज में सीरियल किलिंग की इन हत्याओं से कानून व्यवस्था में गिरावट का अंदाजा होता है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बुरी तरह विफल रही है। मुख्यमंत्री जी के तमाम दावे रोज हो रही हत्याओं से हवाई साबित हुए है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की तमाम घटनाएं राष्ट्रीय क्राइम ब्यूरो के रिकार्ड में दर्ज है। अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी पार्टी ने जो प्रयास किए थे उन्हें निष्क्रिय करके भाजपा ने जता दिया है कि उसकी नीयत अपराधियों को संरक्षण देने की है। सत्ता संरक्षित अपराधी आज प्रदेश भर में सक्रिय है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 25 अप्रैल को शाहजहांपुर और 26 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल जनपद बरेली जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल जनपद बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पम्प को भाजपा सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण भावना से बुलडोजर चलाकर धराशाई कर दिया गया है तथा और सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाना चाहती है जिसके सम्बन्ध में प्रतिनिधि मण्डल जनपद बरेली जायेगा जो मामले की जांच करके उसी दिन जिलाधिकारी से भी मिलकर वार्ता करेंगे। प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री संजय लाठर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश, कमाल अख्तर विधायक/पूर्व मंत्री, प्रवीण सिंह ऐरन पूर्व सांसद, भगवत शरण गंगवार पूर्व मंत्री, ओंकार सिंह यादव पूर्व मंत्री, वीरपाल सिंह यादव पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, डॉ. राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ/सदस्य विधान परिषद, विजयपाल सिंह पूर्व विधायक, डॉ0 आई0 एस0 तोमर पूर्व मेयर बरेली, सुल्तान बेग पूर्व विधायक, शिवचरन कश्यप जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बरेली, शमीम खां सुल्तानी महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बरेली शामिल हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 25 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद शाहजहांपुर जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल जनपद शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के विरुद्ध बिना किसी नोटिस आदि के भाजपा सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण भावना से बुलडोजर चलवाकर उनकी बिल्डिग को धराशाई कर दिया गया और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकी जानकारी हेतु प्रतिनिधि मण्डल जनपद शाहजहांपुर जायेगा जो मामले की जांच करके उसी दिन जिलाधिकारी से भी मिलकर वार्ता करेंगे। प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री हेमराज वर्मा पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी, डॉ. राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ/एम.एल.सी., तनवीर अहमद जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी शाहजहांपुर, अमित यादव पूर्व एम.एल.सी. समाजवादी पार्टी, शशांक यादव पूर्व एम.एल.सी. समाजवादी पार्टी, श्री उपेन्द्र पाल सिंह पूर्व प्रत्याशी पुवायां शाहजहांपुर, नीरज मौर्या पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी, रणंजय सिंह यादव जिला महासचिव समाजवादी पार्टी शाहजहांपुर, एवं कपिल वर्मा ‘स्वर्णकार‘ महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी शाहजहांपुर शामिल है।
उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री अशोक ग्रोवर (ऋषिकेश) तथा श्री काजी चांद (हरिद्वार) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। श्री अशोक ग्रोवर समाजवादी पार्टी ऋषिकेश महानगर के अध्यक्ष थे। श्री अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link