सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह गोरखपुर महाराजगंज स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव में बतौर नगर विधायक मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2017 की भाति 2022 में भी भाजपा ने 2 तिहाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई है। चार दशक बाद ऐसी स्थिति आएगी जब सत्ताधारी दल विधान परिषद में प्रचंड बहुमत हासिल कर लेगा। सीएम ने कहा कि 2017 में विधान परिषद में कठिनाई का सामना करना पड़ा था नकारात्मक भूमिका से सपा विकास और लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को औवथ करती थी लेकिन इस चुनाव के बाद हमें विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत हासिल हो जाएगा और लोक कल्याणकारी कार्यक्रम विकास कार्य द्रुत गति से आगे बढ़ेंगे।
![]() |
| लखनऊ उन्नाव विधान परिषद चुनाव के लखनऊ लालबाग नगर निगम मतदान केंद्र पर वोट डालकर निकलती मेयर संयुक्त भाटिया और सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह |
बताते चलें कि स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 27 सीटों में भी ज्यादातर भाजपा की जीत होना लगभग तय है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी, लेकिन गरीबों के आशियाने नहीं उजड़े जाएंगे। सीएम ने कहा कि पहले पेशेवर माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। लेकिन गरीबों के आशियाने नहीं उजड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले पेशेवर माफिया और अपराधी सत्ता का संरक्षण प्राप्त कर सरकारी, सार्वजनिक, गरीबों और व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करते थे।
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा कि विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में डबल इंजन की सरकार ने सत्ता के दुरुपयोग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीडीसी, प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने से रोका गया है। आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षित भाजपा के दबंगों और सरकारी तंत्र ने कई मतदान केंद्रों पर बूथ कैपचरिंग की है। भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए मतदाताओं को धमकाने की भी शिकायतें हैं। शनिवार को जारी बयान में कहा कि धनबल और छल से चुनाव जीतने की भाजपा की साजिशो के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पहले से ही बता दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इससे निर्वाचन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा लोकतंत्र में भरोसा करती है। सत्ता के दम के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी।
उधर एमएलसी चुनाव में जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस को वोट दिया है वह जीतेगा। उनकी पार्टी चुनाव जीत रही है। जल्द ही उचित समय आने वाला है। वह अपने बारे में कोई घोषणा करेंगे। एमएलसी चुनाव में सपा कितनी सीटें जीतेगी इसको लेकर शिवपाल सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी जीत हासिल कर रही है।
उधर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल ने भाजपा पर गुंडई से चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा सरकार गुंडई कर रही है। एमएलसी चुनाव में सपा के प्रत्याशियों को पर्चा नहीं भरने दिया। चुनाव आयोग संज्ञान नहीं ले रहा है। चुनाव निष्पक्ष हो जाए तो सपा सभी सीटों पर जीतेगी।
उधर गुरसहायगंज कन्नौज :एमएलसी चुनाव में मतदान के दौरान नारेबाजी को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों में मारपीट हुई। कुर्सियां व डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने लाठियां चलाकर समर्थकों को दूर तक खदेड़ा। इस बीच 3 लोग घायल हुए हैं। कस्बे में रामगंज स्थित नगर पालिका कार्यालय में एमएलसी पद के लिए शनिवार को मतदान हो रहा था। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर टिप्पणी शुरू कर दी, इसको लेकर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे पर कुर्सियां और डंडे से हमला कर दिया। मतदान केंद्र से निकल रहे भाजपा नेता को सपाइयों ने पहले घेरकर पीटा और जब पुलिस ने लाठियां पटकी तो पथराव कर दिया।





एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link