मकान का छज्जा गिरा, दो लोगों की दबकर मौत, 34 घायल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात शादी समारोह में द्वारचार के दौरान बड़ी घटना घट गई। बड़ी संख्या में औरतें मंगल गीत गा रही थी। छज्जे पर अधिक भार होने के चलते छज्जा गिर गया जिससे 5 साल की बच्ची और वर पक्ष के पुरोहित की मौत हो गई। जबकि 34 अन्य लोग घायल हो गए। बिजनौर पुलिस ने गांव वालों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने आधा दर्जन घायल लोगों को लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेजा गया।
बिजनौर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने कहा कि नुरुद्दी खेड़ा निवासी जगदीश यादव के भाई शशींदर यादव की बेटी मनीषा यादव की शादी जालिम खेड़ा के विवेक यादव से होना तय हुआ था। गुरुवार शाम को बारात आई स्वागत के बाद पुश्तैनी मकान में द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। रात लगभग 10:00 बजे द्वारचार के समय परिवार और गांव की महिलाएं घर के छज्जे पर चढ़कर मंगल गीत गा रही थी। इसी दौरान छज्जे पर अधिक भार हो जाने के चलते वह गिर गया।
छज्जा गिरने से लगभग 36 लोग मलबे के नीचे दब गए। बराती और घराती सब लोग मिलकर मलबा हटाकर लोगों को निकालने में जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में लगभग 36 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को लोक बंधु अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान वर पक्ष के पुरोहित कल्ली पश्चिम निवासी राम किशोर तिवारी 45 और 5 साल की बच्ची श्रद्धा उतर मोतीलाल की मौत हो गई। ठाकुरगंज निवासी बच्ची ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। आप दूसरी तरफ कन्या पक्ष के पुरोहित शाहपुर मजगांव चंद्रावल निवासी राधेश्याम तिवारी और बलवंत खेड़ा माटी के संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज लोक बंधु अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों में मनोज यादव, रिंकू यादव, विक्रम, प्रिंस यादव, राधा यादव, विशाल यादव, दुल्हन के पिता शशींद्र और बाबू लाल यादव, उषा देवी, ज्ञान यादव शामिल हैं। कुछ की हालत गंभीर होने के चलते ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link