अखिलेश यादव से मिलने वाले पीड़ितों में निर्मला तहिलयानी, मीना यादव, सुशीला शर्मा, महेन्द्र सविता ने कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया व बैंक ऑफ इण्डिया की कराचीखाना शाखा कानपुर के अधिकारियों ने गिरोह बनाकर लॉकरों से माल गायब कर दिया गया। बैंक के उच्च अधिकारी पीड़ितों की शिकायत नकारते रहे कि कुछ नहीं हुआ जबकि बैंक के 11 लॉकर टूटे थे।
पीड़ितों ने अखिलेश यादव से इस मामले को प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के समक्ष उठाकर नुकसान की भरपाई बैंक से करवाने में मदद मांगी। साथ ही प्रदेश सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलवाने की भी मांग की। अखिलेश यादव ने पीड़ितों को मदद का आश्वासन देते हुए वित्त मंत्री भारत सरकार को पीड़ितों का सामान उक्त बैंक से वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। इस मौके पर व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता भी मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार दिनांक 21 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद मऊ जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल जनपद मऊ के ग्राम अल्लीपुर कोपागंज में सरकारी उत्पीड़न के शिकार डॉ0 अनिल मास्टर के घर उनकी बृृद्ध मां व परिवार से मिलने जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य है दारा सिंह चौहान, विधायक/पूर्व मंत्री, राजेन्द्र प्रसाद, विधायक/पूर्व मंत्री, अल्ताफ अंसारी सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी एवं दूधनाथ यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक श्री राम लखन यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने स्वर्गीय राम लखन यादव की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ दूनी रफ्तार से अपराधी तत्व अपना आतंक फैला रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा सत्ता के डबल इंजन की पावर वाली गाड़ी से लोगों को रौंदने का सिलसिला भी बेरोकटोक चल रहा है। भाजपाई विधायक की गाड़ी से लखीमपुर खीरी में कुचलकर 2 भाईयों की कुचलकर मौत हो गई। बुलन्दशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा हो गई जिनका अतापता नहीं मिला है। पुलिस ने न एफआईआर दर्ज की नहीं कोई जांच शुरू की। राजधानी लखनऊ में सीएम की नाक के नीचे बदमाशों ने तांडव किया। 20 बदमाशों ने मिलकर 5 थाना क्षेत्रों में उत्पात मचाया, कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।
रामपुर में नैनीताल हाई-वे पर कल दिन दहाड़े फाइनेंस कम्पनी के एजेंट की हत्या उसकी मां के सामने की गई। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में बार के वांउसर ने मैनेजर को पेन की नोक से गोद डाला। प्रयागपुर-बहराइच में भाई -भतीजों ने एक दम्पत्ति का डबल मर्डर कर दिया। लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। अयोध्या के बीकापुर में सत्ता संरक्षित दबंगों द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। झांसी में भी पत्रकार पर हमला बोला गया। भाजपा राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निर्मम प्रहार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे है। भाजपा सरकार में न्याय नहीं, हर तरफ शासन सत्ता की मनमानी चल रही है। निर्दोष पिस रहे हैं और गरीब की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है यही भाजपा राज की सच्चाई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राम लखन यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय राम लखन यादव की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link