सबसे ज्यादा पारिवारिक कलह में आत्महत्या कर रहे हैं लोग : एनसीआरबी


लखनऊः उत्तर प्रदेश में पारिवारिक कलह में ज्यादा लोग अपनी जान दे रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में प्रदेश में 2208 लोगों ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली, जबकि अलग-अलग कारणों से आत्महत्या करने वालों की संख्या 5464 है। वर्ष 2018 में यह संख्या 4842 थी। हालांकि पारिवारिक कलह होने पर की गई आत्महत्याओं की दर के आधार पर यूपी देश के अन्य राज्यों.केंद्र शासित प्रदेशों में 8वें नंबर पर है।


देश में एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पारिवारिक कलह से सबसे ज्यादा 34.4 प्रतिशत लोगों ने आत्महत्या की है।  आत्महत्या की दूसरी वजह बीमारी है। वर्ष 2019 में आत्महत्या करने वाले कुल लोगों में से 17.1 प्रतिशत ने बीमारी के चलते आत्महत्या की है। हालांकि बीमारी के कारण आत्महत्या के मामलों में देश के 14 राज्यों.केंद्र शासित प्रदेशों में यूपी का नाम नहीं है। पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या के मामले में उत्तराखंड, उड़ीसा, त्रिपुरा, तमिलनाडु, दादर नगर हवेली, तेलंगाना व केरल का नाम यूपी से ऊपर है। आत्महत्या करने वालों की संख्या के मामले में सबसे ज्यादा 6843 मामले तमिलनाडु, 3655 मामले केरल, 3285 मामले तेलंगाना और 2779 मामले उड़ीसा में हैं, जबकि यूपी में 2208 हैं।


वर्ष 2019 में छात्रों की आत्महत्या के मामले में यूपी चौथे नंबर पर है। छात्रों की आत्महत्या के सबसे ज्यादा 1487 मामले महाराष्ट्र, 914 मामले तमिलनाडु, 673 मामले कर्नाटक व 603 मामले यूपी में दर्ज किए गए हैं। इसी तरह कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की आत्महत्या के सर्वाधिक मामलों वाले देश के छह राज्यों की सूची में यूपी का नाम नहीं है।



Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने