बाराबंकी में फांसी पर लटका मिला किसान का शव

 

लखनऊः कोठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में किसान का शव बुधवार की सुबह अपने कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना तब हुई जब मां खाना खाने के लिए उसे बुलाने गई थी। मायके से लौटी पत्नी का रो.रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बसंतपुर गांव निवासी हरिराम (22) पुत्र स्वर्गीय फूलचंद खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका विवाह दो वर्ष पहले पहाड़पुर गांव निवासी उदल की पुत्री कुसुमा से हुआ था। उसके एक डेढ़ वर्ष की बेटी भी है। चार दिन पहले उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके गई हुई थी। हरिराम दूसरे भाई से अलग पड़ोस में स्थित दूसरे मकान में परिवार समेत रहता था।

 

बुधवार को सुबह मां विद्यावती हरिराम को खाना खाने के लिए बुलाने गई। देखा कि दरवाजा बंद था इस मां ने कुंडी  खटखटाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तो वह पीछे के दरवाजे पहुंची। हाथ लगाते दरवाजा खुल गया। अंदर देखते ही मां विद्यावती बेहोश होकर गिर पड़ी। अंदर कमरे में हरिराम का शव छत में लगे हुक से रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। हरिराम के फांसी लगाए जाने की घटना लोगों ने पुलिस को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पत्नी बेसुध होकर जमीन पर बैठ गई। मां विद्यावती होश में आई मगर वह रो-रोकर बेहाल थी। मां व परिजनों ने घटना को लेकर कोई कारण नहीं बताया। सिर्फ इतना कहा कि हरिराम रोजाना शराब पीता था। वहीं मौके पर पहुंची पत्नी ने भी कहा कि किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई थी।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने