बीजेपी विधायक को फेसबुक ने किया बैन, पार्टी ने कहा, भारतीय कानून के हिसाब से तय होगी हेट स्पीच की परिभाषा




वॉल स्ट्रीट जर्नल में गुरुवार को एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक टी राजा, को फेसबुक ने बैन कर दिया है। फेसबुक ने उनके कथित तौर घृणा फैलाने वाले भाषण को लेकर कार्रवाई करते हुए उनका फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया है। 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक पूर्व रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने सत्तारूढ़ दल के सदस्यों को तरजीह दिया है। उनके खिलाफ अभद्र भाषा के नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री पोस्ट करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यह भी आरोप लगाया गया कि फेसबुक की सार्वजनिक नीति के कार्यकारी अधिकारी अंकित दास ने भाजपा के लिए समर्थन दिखाया है। गोशामहल विधायक से टिप्पणी के लिए उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।

फेसबुक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हमने राजा सिंह को हमारी नीति का उल्लंघन करने के लिए फेसबुक से प्रतिबंधित किया है जो हिंसा को बढ़ावा देते हैं। संभावित उल्लंघनकर्ताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया व्यापक है और इसने हमें उनके पेज हटाने के निर्णय के लिए प्रेरित किया।


बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने फेसबुक से बीजेपी विधायक को प्रतिबंध लगाने के इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि अभद्र भाषा का निर्धारण नियमों और कानूनों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा, भारत में नफरत फैलाने वाले भाषण हमारे संवैधानिक ढांचे और मौजूदा नियमों से तय होंगे। यह उनके राजनीतिक संबद्धता के बावजूद सभी के लिए उचित रूप से लागू किया जाना चाहिए। सोनिया गांधी, जिनके विभाजनकारी भाषण ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया, जिसके कारण हाल ही में दिल्ली में व्यापक पैमाने पर दंगेए मौत और विनाश हुआए यह भी उतना ही दोषी है जितना कि कोई और। मालवीय ने कहाए हमारे पास दोहरे मानक नहीं हैं।

कांग्रेस और वाम दलों ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म भाजपा के प्रति सकारात्मक पूर्वाग्रह दिखाते हैं और डब्ल्यूएसजे की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उनके दावे को खारिज कर देते हैं। कांग्रेस ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को दो बार पक्षपात की शिकायत करने के लिए लिखा और उनसे इसकी भारत इकाई के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए उठाए गए कदमों को बताने के लिए कहा। 


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने