बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर व क्लीनर से लूट ले गए सवा लाख की नकदी

ट्रक संख्या जीजे12 बीवी 9247

लखनऊः भयमुक्त का नारा देने वाली सरकार में भी भयमुक्त होकर बदमाश अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। गोरखपुर से मैनपुरी जा रहे ट्रक के ड्राइवर व खलासी ट्रक को अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल पम्प के करीब खड़ा करके सो गए। जब नींद खुली तो उन्हें ट्रक चलती मिली। शोर मचाने पर ट्रक पर सवार बदमाशों ने मुंह बंद कर पिटाई शुरू कर दी।


इसके बाद रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ट्रक को किनारे लगाकर ड्राइवर व क्लीनर के हाथ.पैर बांध दिए। इसके बाद ड्राइवर के पास मौजूद एक लाख 20 हजार रुपए की नकदी लूट ली। इतना ही नहीं नीचे उतरकर बदमाशों ने जैक लगाकर ट्रक के छह पहिए भी खोल ले गए।


एक लाख बीस हजार भाड़ा लेकर लौट रहे थे ड्राइवर-क्लीनर फिरोजाबाद  के नानमऊ गांव निवासी सुखनंदन यादव अपने गांव के ही रवि यादव के साथ स्टेशन रोड मैनपुरी स्थित आरएस यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। सुखनंदन चालक व रवि यादव परिचालक थे। ट्रक संख्या जीजे12 बीवी 9247 को लेकर दोनों कुछ दिनों पहले गुजरात से छुआरा लादकर गोरखपुर मण्डी के लिए निकले थे। बुधवार की सुबह इन लोगों ने गोरखपुर में छुहारा उतारने के बाद वहां से एक लाख 20 हजार रुपए भाड़ा लेकर वापस मैनपुरी जा रहे थे।


खाना खाने के बाद सोए तो चलती मिली ट्रक रू क्लीनर रवि यादव ने बताया कि गोरखपुर से वह लोग अयोध्या के बाद रुदौली थाना क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद करीब 11 बजे राजमार्ग पर रानीमऊ के निकट नहर पार करने के बाद एक पेट्रोल पंप को देखकर वहीं सड़क के किनारे ट्रक लगा कर


दोनों लोग सो गए। रवि ने कहा कि अचानक कुछ देर में जब नींद खुली तो ट्रक चलती मिली। ट्रक को चलते हुए देख उसने सुखनंदन को जगाया। मामला गड़बड़ देख दोनों चिल्लाने लगे। रवि ने कहा कि इतने में ट्रक ड्राइव करने के अलावा उसमें सवार तीन.चार लोगों ने हम लोगों को दबोच लिया। मुंह बंद कर सभी हमें पीटने लगे और कहा कि शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देने लगे।


लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर हुई लूट की सूचना पाकर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सुबह मौके पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी, सीओ पंकज सिंह तथा कोतवाल सच्चिदानंद राय ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को शीघ्र ही घटना का खुलासा करके बदमाशों को पकड़ने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने