राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना (मोदी निर्मित आपदाएं) गिनाई, इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर बोले, एक बहुत ही कमजोर विपक्ष


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीने ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने किया रियेक्शन।  जीडीपी में गिरावट और चीन के साथ तनाव को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्विटर के जरिये हमला बोला है।


 राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और छह समस्याओं को प्रमुखता से बताया और कहा है कि यह पीएम मोदी निर्मित हैं। इस तरह राहुल गांधी के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इसे लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने भी ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए खास पहचान रखने वाले हंसल मेहता का ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम पर निशाना साधते हुए लिखा था, 'देश 'मोदी मेड डिजास्टर्स' के चलते कराह रहा है:
1. GDP में ऐतिहासिक गिरावट- 23.9%
2. 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी
3. 12 करोड़ नौकरियां खत्म
4. केंद्र राज्यों को जीएसटी मुआवजा नहीं दे रहा
5. दुनिया में सबसे ज्यादा नए कोविड-19 केस और मौतें भारत में हो रही हैं
6. हमारी सीमाओं पर विदेशी घुसपैठ हो रही है'

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने लिखा, 'और एक बहुत ही कमजोर विपक्ष.' इस तरह उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर यूं तंज कसा है. हंसल मेहता ने कमजोर विपक्ष को भी पीएम मोदी निर्मित आपदाओं में जोड़ दिया है. हंसल मेहता के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं





 

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने