उन्नावः खेमईखेड़ा गांव के पास शारदा नहर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पिता ने हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खेमईखेड़ा निवासी श्रीराम के पुत्र सोनेलाल का शव गांव से लगभग एक किमी दूर नहर में पड़ा मिला। वह सोमवार दोपहर घर से मछली मारने निकला था। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूर साइकिल, मछली मारने की कटिया पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link