लखनऊः गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता और बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर कफील खान को अलीगढ़ विश्वविद्यालय में 13 दिसंबर 2019 को कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने एनएसए के तहत डॉक्टर कफील को हिरासत में लेने और हिरासत की अवधि को बढ़ाए जाने को गैरकानूनी करार दिया। साथ ही कोर्ट ने डाॅक्टर कफील खान के रिहाई के आदेश दिए। जेल से रिहा होने के बाद डाॅक्टर कफील खान ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपनी नौकरी वापस मांगी है, जिससे मैं समाज सेवा कर सकूं।
जेल से रिहा होने के बाद कफ़ील ख़ान मीडिया से कहा, मैं भारत के 138 करोड़ लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस संघर्ष में मेरे साथ खड़े थे। मैं न्यायालय को ये आदेश देने के लिए धन्यवाद करता हूं। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुझे जेल में रखने के लिए झूठे व आधारहीन और मनगढ़ंत मामले में फसाया था।
डॉक्टर कफ़ील ने कहा, मैं यूपी एसटीएफ को भी शुक्रिया कहना चाहता हूं जिसने मुंबई से मथुरा लाते हुए मेरा एनकाउंटन नहीं किया।रिहाई के बाद अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए डॉक्टर कफ़ील ने बताया कि वो बिहार, केरल और असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत कार्यों में हिस्सा लेना चाहते हैं।
What would Dr Kafeel Khan say if he met Yogi Adityanath... I ask the doctor released from jail after the Allahabad High Court ordered his freedom. Full Interview up on @themojo_in here: https://t.co/KDYFoLV8cc pic.twitter.com/mFxePyVsdQ
— barkha dutt (@BDUTT) September 2, 2020

एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link