राजद-कांग्रेस 195 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव, महागठबंधन में सहयोगी दलों को 48 सीट देने की तैयारी

बिहार में विधानसभा चुनाव सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस साल के आखिर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया है। सभी अपने-अपने संशाधनों और चाणक्य नीति अपनाने में लगे है, जिससे परिणाम अपने पक्ष में किए जा सकें।  

Best Sellers in Clothing & Accessories

जीतनराम मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद माना जा रहा है कि राजद-कांग्रेस 195 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महागठबंधन में सहयोगी दलों को 48 सीटें देने की उम्मीद है। 

महागठबंधन में कितनी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के अलावा विकासशील इंसान पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और वामदल हैं। वहीं महागठबंधन से अलग हुए हिंदुस्तान अवाम मोर्चा चीफ मांझी गुरुवार को एनडीए में शामिल हो जाएंगे।


Best Sellers in Clothing & Accessories

इधर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जेल के भीतर पार्टी चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लालू जेल के भीतर से टिकट बांटने में राजनीतिक भूमिका निभा रहे हैं। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि एक हजार करोड़ रुपए के चारा घोटाला के चार मामलों में लालू प्रसाद को जेल की
सजा हुई।


 झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें इलाज के नाम पर पहले रिम्स में और फिर पृथकवास के बहाने आलीशान बंगले में पहुंचा दिया। 



 


Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने