लखनऊः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में स्थित राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर को छोड़कर अन्य सभी राजनीतिक दलों के दफ्तर में हलचल बढ़ गई है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में उस प्रकार की गहमागहमी क्यों नहीं है। इसका जवाब यह है कि पटना स्थित आरजेडी का प्रदेश कार्यालय नहीं बल्कि रांची में स्थित (केली बंगला) पार्टी का नया चुनावी हेडक्वार्टर बनाया गया है।
सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव खराब सेहत की वजह से पहले रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती थे। इन दिनों वे रांची के (केली बंगले) में रह रहे हैं। कोरोना वायरस की महामारी के दौरान संक्रमण के खतरे के कारण उन्हें (केली बंगले) में रखा गया है। यह बंगला भी अस्पताल परिसर में ही है। बिहार में चुनावी सरगर्मी शुरू होते ही लालू प्रसाद का यह बंगला अब आरजेडी का चुनावी हेड क्वार्टर बन चुका है। यहां हर दिन दर्जनों की संख्या में टिकट पाने की आस में नेता और कार्यकर्ता चक्कर लगा रहे हैं।
हर दिन सैकड़ों की संख्या में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता पटना से रांची का दौरा टिकट पाने के लिए कर रहे हैं। 2 दिन पहले रांची जा रहे पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत भी हो गई थी। बताया जा रहा है कि लालू के बंगले पर पहुंचने के बाद टिकट पाने की आस में नेता और कार्यकर्ता अपना बायोडाटा गेट के अंदर ही गिरा दे रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link