भारी संख्या में कई ट्रकों में भरकर वध के लिए ले जाई जा रही भैंसों से भरे ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा



लखनऊः मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खंडवा के पास अवैध सलाटरहाउस में वध के लिए ले जाई जा रही भैसों से भरे कई ट्रकों को पुलिस ने पकड़ लिए। मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रकों में लगभग 80-90 भैंसें लदी थीं। 


मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खंडवा के पास वध के लिए कई ट्रकों में भरकर भैंसे ले जाई जा रही थी। संदिग्ध होने पर पुलिस ने रूकवाकर कड़ाई से पूछताछ की। पता चला कि इन पशुओं को उन सलाटर में ले जा रहे थे, जिनका लाइसेंस नहीं है। पशुओं से लदे ट्रकों को रुकवा कर पशुओं को उतरा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इन ट्रकों में लगभग 80-90 छोटे बड़े भैंस मिली हैं। अवैध सलाटरहाउसों में गाइडलाइन के अनुसार न तो वध वाले पशु का मेडिकल परीक्षण किया जाता है न हीं अन्य जरूरी जांचे की जाती है। ऐसे वध वाले पशुओं का मांस प्रयोग करने से महामारी फैलने का खतरा बना रहता है।


शनिवार और रविवार को पूर्ण पूर्ण लाकडाउन होने के बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में वथ के लिए ले जाई जा रही भैंसे मलिहाबाद तक कैसे पहुंच गई। इसको लेकर कई तरह के सवाल उठना लाजमी है। विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओ ने कहा कि जब शनिवार और रविवार पूरा लॉकडाउन था इतनी बड़ी संख्या में वथ के लिए पशु कहां से मिल गए और कैसे मलिहाबाद थाना क्षेत्र तक पहुंच गए। साथ ही यह भी बताया कि कि जब सरकार शराब के ठेके खोल सकती है तो अवैध सलाटर हाउस भी खोल दिए गए होंगे। तब तो बेखौफ होकर पशु तस्कर इतनी बड़ी संख्या में भैंसे लादकर मलिहाबाद थाना क्षेत्र तक पहुंच गए। रास्तें में इन ट्रकों को किसी रोका तक नहीं। साथ ही लोगों का कहना कि कि संपूर्ण लाकडाउन का कड़ाई से पालन नहीं कराया गया।   

Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने