इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से अचानक हटने पर सुरेश रैना ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए वापस लौटे और 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए दुबई में फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले रैना ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद हो गया है। फ्रेंचाइजी दल में 13 मामले कोविड.19 पॉजिटिव आए हैं, जिसमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं और रैना के हटने का कारण इसे बताया गया।
33 साल के रैना ने क्रिकबज) से कहा, ष्यह निजी फैसला था और मुझे अपने परिवार के लिए वापस आना पड़ा। घर पर ऐसी चीज थी, जिसके तुरंत हल निकालने की जरूरत थी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भी मेरा परिवार है और माही भाई (धोनी) मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह मुश्किल फैसला था। उन्होंने कहा, ष्सीएसके और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है। कोई भी 12.5 करोड़ रुपये को पीठ नहीं दिखाएगा और किसी जरूरी कारण के बिना नहीं जाएगा। मैंने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन मैं अब भी युवा हूं और मैं आईपीएल में अगले चार.पांच वर्षों तक उनके लिए खेलना चाहता हूं।
जब उनसे सीएसके साथ उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संकेत दिया कि वह दुबई में टीम से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, ष्मैं यहां पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग कर रहा हूं। हो सकता है कि आप फिर से मुझे वहां शिविर में देखो।



एक टिप्पणी भेजें
please do not comment spam and link