डॉ. कफील खान की रिहाई का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाए गए आजम को भी मिलेगा न्याय


लखनऊः मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल में बंद डाक्टर कफील की हिरासत रद्द करते हुए रिहा करने का दिया था आदेश। उत्तर प्रदेश के सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. कफील खान के जेल से रिहा होने का स्वागत किया है। 

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से डॉ. कफील की रिहाई के आदेश का हम सभी इंसाफपसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है। साथ ही उम्मीद उम्मीद जताई है कि झूठे मुकदमों में फंसाए गए आजम को भी मिलेगा न्याय

 



हाईकोर्ट ने मंगलवार को एनएसए के तहत कफील खान की हिरासत को रद्द कर तत्काल रिहाई का आदेश देते हुए कहा कि एएमयू में डॉ. कफील खान का भाषण नफरत या हिंसा को बढ़ावा नहीं देता है बल्कि राष्ट्रीय अखंडता के लिए एक आह्वान है। कोर्ट के आदेश के बाद कफील खान को मंगलवार देर रात मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया।




 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया ये ट्वीटः डॉ. कफील खान की रिहाई पर बुधवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, हाईकोर्ट की ओर से डॉ. कफील खान की रिहाई के आदेश का देश-प्रदेश के हम सभी इंसाफपसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि झूठे मुकदमों में फंसाए गए आजम खान जी को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा। सत्ताधारियों का अन्याय और अत्याचार हमेशा नहीं चलता।






Post a Comment

please do not comment spam and link

और नया पुराने